प्रेगनेंसी में चेहरे पर दाने क्यों निकलते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 17:05

प्रेगनेंसी के दौरान क्यों होती है मुंहासों की समस्या, इससे कैसे निपटा जाए !
गर्भावस्था के दौरान मुंहासों की समस्या बहुत आम है. लेकिन इन्हें दूर करने के लिए ज़्यादातर दवाएं और एंटी पिंपल क्रीम को गर्भावस्था में सुरक्षित नहीं माना जाता. ऐसे में ये नेचुरल उपाय काम कर सकते हैं.

गर्भावस्था बहुत खूबसूरत अहसास होता है. लेकिन इस दौरान महिलाओं को हार्मोनल बदलावों की वजह से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं. हार्मोनल बदलावों के चलते ही महिलाओं को इस बीच मुंहासों की समस्या होती है. ये परेशानी ज्यादातर पहली तिमाही में सामने आती है. दरअसल पहली तिमाही के दौरान शरीर में हुए हार्मोनल बदलावों के चलते त्वचा काफी ऑयली हो जाती है. हालांकि इस मामले में ये नहीं बताया जा सकता कि किस महिला को मुंहासे होंगे और किसे नहीं.

लेकिन अगर किसी महिला को पहले से मुंहासों की समस्या रही हो या महावारी के समय मुंहासे निकलते हों, तो उन्हें प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में मुंहासे की दिक्कत हो सकती है.माना जाता है कि अगर प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में मुंहासे नहीं हुए तो फिर दूसरी और तीसरी तिमाही में भी नहीं होंगे. वहीं गर्भावस्था में मुंहासों को दूर करना थोड़ा पेचीदा होता है क्योंकि इन्हें दूर करने के लिए ज़्यादातर दवाएं और एंटी पिंपल क्रीम को गर्भावस्था में सुरक्षित नहीं माना जाता. ऐसे में ये नेचुरल उपाय काम कर सकते हैं.

1- शहद में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे की समस्या में असरकारी हो सकते हैं. शहद लगाने से पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. फिर प्रभावित जगहों पर शहद लगाएं और इसे 20 से 30 मिनट तक लगा कर रखें. इसके बाद सामान्य पानी से मुंह धो लें.

2- बेकिंग सोडा त्वचा से निकलने वाले तेल को अवशोषित करता है और त्वचा को काफी हद तक रिपेयर या ठीक करने में मदद करता है. इसके लिए आप बेकिंग सोडा का पेस्ट तैयार करें और फिर पिंपल वाली जगह पर लगाएं. सूखने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें.

3- एलोवेरा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसे अक्सर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. एलोवेरा खुजली वाली त्वचा से राहत दिलाने का काम करता है और आपकी रुखी त्वचा को हाइड्रेट भी करता है. इसे गर्भावस्था के दौरान मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

4- खीरे की कुछ स्लाइस और एक छोटा चम्मच ओटमील डालकर इसे मिक्सर में चलाएं और एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को अपने मुंहासे पर लगाएं. पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखें और फिर साफ पानी से इसे धो लें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info